Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 26 at 8.20.19 PM

आराध्य पब्लिक स्कूल में डॉ एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:धीरज नगर स्थित आराध्य पब्लिक स्कूल में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद,समाजशास्त्री,दार्शनिक,प्रोफेसर एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया तथा आदर के योग्य स्वतंत्रता सेनानियों,उनके परिजनों,सम्मानित बुजुर्गों,माताओं,बहनों,नौजवान साथियों,पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,सुभाष चंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद,शहीद भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरु व उधम सिंह जैसे अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों के त्याग और बलिदान की बदौलत आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 01 26 at 8.20.19 PM

गणतंत्र दिवस मनाने का अधिकार बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों ने दिया था। जिसमें समानता स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार मिला है इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद शर्मा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की विद्यालय के डायरेक्टर आलोक कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *