Breaking News
WhatsApp Image 2022 12 26 at 11.32.44 AM

अवैध हथियार सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी की टीम ने एक अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नेम किशोर है। आरोपी फरीदाबाद की सेक्टर-29 बाईपास रोड़ का रहने वाला है।

 

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से फरीदाबाद के सेक्टर 22/23 रोड मच्छी मार्केट से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को अपने दोस्तों में हवाबाजी के लिए रखता था। आरोपी देसी कट्टे को उत्तर प्रदेश के मथुरा से किसी अनजान व्यक्ति से ₹5000 में खरीद कर लाया था। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *