Breaking News
408f35d6 66f8 48ce b0ca feee9479cc7c

जिला में 4 दिसंबर तक होगा गीता जयंती महोत्सव का आयोजन:उपायुक्त विक्रम

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट408f35d6 66f8 48ce b0ca feee9479cc7c

फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में आज से आगामी 4 दिसम्बर यानी रविवार तक धूम-धाम से जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि 02 से 04 दिसंबर तक होने वाले गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ पवित्र हवन से किया जाएगा।

तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में प्रतिदिन सुन्दर-सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन करीब 2500 बच्चे एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों तथा सरकारी विभागों द्वारा स्टालें भी लगाई जाएंगी।

आमजन सरकारी विभागों की स्टाल पर जाकर सम्बंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं का लाभ व सेवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं। महोत्सव में अक्षय उर्जा विभाग,नगर निगम,शिक्षा,कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग,जिला कल्याण विभाग,पशुपालन और प्रदूषण विभाग,मतस्य पालन विभाग सहित अन्य कई विभाग द्वारा स्टालें लगाई जाएंगी।

उपायुक्त ने कहा कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हरियाणा की मिट्टी से निकले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक ग्रंथ गीता का संदेश का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना है। ऐसे में जिला का प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में गीता के संदेश को धारण करे और नई पीढ़ी तक हम इन विचारों को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के पहले दिन हवन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा गीता जयंती महोत्सव में अपनी-अपनी बेहतर रंगारंग सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम के पहले दिन क्षेत्र के सभी विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरे दिन श्रीमद्भागवद्गीता पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिमसें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर शिरकत करेंगे व विधायक सीमा त्रिखा व विधायक नयनपाल रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं तीसरे दिन उद्योगिक नगरी में प्रभातफेरी और दोपहर को शोभा यात्रा का निकाली जाएगी।

शोभा यात्रा को विधायक राजेश नागर द्वारा हरि झंडी दिखाई जाएगी वहीं समापन समारोह में विधायक सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। शोभा यात्रा सेक्टर-17 से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर सेक्टर-12 पहुंचेगी।

इसके साथ सांस्कृतिक संध्या के समापन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता होंगी। एसडीएम त्रिलोक चंद मुख्य हॉल के कार्यक्रमों,सेमीनार व मंच व्यवस्था के ऑवर ऑल इंचार्ज होंगे।

एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया को प्रदर्शनी व स्टाल का ऑवर ऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है,संयुक्त आयुक्त,नगर निगम ओल्ड शिखा को हवन आयोजन,श्लोक उच्चारण व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *