Breaking News
92d135cc aff7 49ef a688 aa417cdff33a

02 से 04 दिसंबर तक किया जाएगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट92d135cc aff7 49ef a688 aa417cdff33a

फरीदाबाद:एडीसी अपराजिता ने लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 02 से 04 दिसंबर तक धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारियों,कर्मचारियों और धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां जवाबदेही के साथ तय की गई।

तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ सभी सामाजिक-धार्मिक संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।

एडीसी अपराजिता आज सोमवार को जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रत्येक जिला में भी जिला स्तरीय तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे बड़े धार्मिक ग्रंथ गीता का संदेश हरियाणा की मिट्टी से ही निकला है। ऐसे में जिला का प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में गीता के संदेश को धारण करे और नई पीढ़ी तक हम इन विचारों को पहुंचाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि तीन दिन के इस महोत्सव के दौरान विभाग, सामाजिक व धार्मिक संगठन अपनी-अपनी प्रदर्शनी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लगाएंगे। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव का 12 दिसम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा।

लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा गीता जयंती महोत्सव में अपनी-अपनी बेहतर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि दूसरे दिन श्रीमद्भगवद्गीता पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वक्ता गीता पर अपने-अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन उद्योगिक नगरी में दोपहर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभा यात्रा सेक्टर-17 से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर सेक्टर-12 पहुंचेगी। इसके साथ सांस्कृतिक संध्या के समापन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एडीसी अपराजिता ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, शोभा यात्रा मार्ग की सफाई, झंडियां,चूना,बिजली के तारों को टाईट करने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्यों को समय पर पूरा करें।

इसके साथ ही गीता जयंती महोत्सव स्थल पर बिजली की व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था सहित सभी व्यवस्था की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों को सौंपी। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद,नगराधीश अमित मान, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली,योग वेदांत समिति से नीना गुप्ता,गोपाल गौशाला से सुभाष डाबरा,संत आसाराम आश्रम से श्याम कुमार बांगा,सनातन संस्था से ममता अरोड़ा,जिओ गीता से पूजा शर्मा,भीम सेवा से श्रद्धा शर्मा,महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट से मनोज बंसल,श्री सिद्धदाता आश्रम से शकुन रघुवंशी,शिव मंदिर सेक्टर-16 से वाईपी मल्होत्रा,दुर्गा पूजा समिति से पीसी गुप्ता,इस्कॉन मंदिर से गोपीश्वर दास सहित सभी विभागों के अधिकारी और विभिन्न सामाजिक,धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *