Breaking News
6c6ca8df cca2 49f5 9d32 e308a9d87126

टीवी स्टार शरद मल्होत्रा का म्युजिक वीडियो“तेरे हो गए”हो गया रिलीज

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट6c6ca8df cca2 49f5 9d32 e308a9d87126

फरीदाबाद:म्युजिक वीडियो के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए अब एसवी धुन लेकर आया है एक खूबसूरत सॉन्ग“तेरे हो गए”जिसमें टीवी स्टार शरद मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। संगीतकार राशिद खान द्वारा कम्पोज किए गाने को यासिर देसाई ने आवाज दी है। मुम्बई में हुए एक भव्य कार्यक्रम में इस वीडियो को लॉन्च किया गया।

गाना रिलीज होते ही काफी पॉपुलर हो रहा है। बनूं मैं तेरी दुल्हन,महाराणा प्रताप,कसम तेरे प्यार की और नागिन 5 जैसे शोज़ से मशहूर शरद मल्होत्रा के साथ इस गीत में दर्शना बनिक नजर आ रही हैं। वहीं अब्बास मस्तान की फिल्म मशीन और अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड जैसी कई फिल्मों में गा चुके सिंगर यासिर देसाई की आवाज इस मेलोडियस सॉन्ग को और भी खूबसूरत बना रही है।

यासिर देसाई के साथ इस गीत को दीपांशी त्रिपाठी ने गाया है। एसवी धुन प्रेजेंट्स तेरे हो गए को डायरेक्ट किया है कमल चन्द्रा ने। इसके निर्माता दीपक कुमार, को प्रोडयूसर दीपा त्रिपाठी, गीतकार व संगीतकार राशिद खान हैं। बता दें कि म्युजिक डायरेक्टर राशिद खान बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं।

राशिद खान ने नौटंकी साला,राज 3,हेट स्टोरी 2,शादी में जरूर आना,कर ले प्यार करले,पेइंग गेस्ट,इश्क के परिंदे,देख भाई देख,जहां चार यार मिल जाएं सहित कई फिल्मों का संगीत दिया है और बहुत सारे हिट अल्बम किए हैं जैसे तू मिलता है मुझे,धड़कनें मेरी बस में रहीं न सनम,सावन की बूंदें, पिया रे पिया,दुआ कीजिये,मन बावरा इत्यादि।

यहां संगीतकार राशिद खान ने कहा कि जैसा कि टाइटल से लग रहा है तेरे हो गए एक सॉफ्ट रोमांटिक नम्बर है जिसमें प्यार की गहराई और शिद्दत को दर्शाया गया है। जितना खूबसूरत इसका ऑडियो है उतना ही दिल को छू लेने वाला इसका वीडियो है।

एक्टर शरद मल्होत्रा ने बताया कि यह एक बहुत ही प्यारा सा रोमांटिक गीत है जिसमें मासूम मोहब्ब्त को दर्शाया गया है। मोहब्ब्त की निशानी ताजमहल के शहर आगरा में इसकी शूटिंग हुई है। हालांकि शूटिंग के दौरान बारिश होने लगी थी लेकिन फिर भी किसी तरह हमने इसे फिल्माया, खुशी है कि गाने का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह अल्बम का नहीं बल्कि फिल्म का सॉन्ग लग रहा है।

इसके एसोसिएट प्रोड्यूसर आकाश श्रीवास्तव, चैनल हेड योगेश कुमार मिश्रा, कोरियोग्राफर देबो सुरेश नायर हैं। ईपी सौरव चन्द्रा,डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्युजिक जंक्शन, क्रिएटिव डायरेक्टर रवि चन्द्रा हैं।
प्रोमोशन और पब्लिसिटी फार्च्यून लाइफ लाइन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के शब्बीर शेख द्वारा की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *