Breaking News
7366f9cc 4545 489d b12f c5795d486cc9

चंदावली फ़्लाइओवर संघर्ष समिति ने अनिश्चितकालीन शांति पूर्ण धरना व प्रदर्शन किया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट7366f9cc 4545 489d b12f c5795d486cc9

फरीदाबाद:चन्दावली पुल पर धरने को मोहना रोड पर पड़ने वाले सभी गांवों के लोग का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

ज्ञात हो चंदावली फ़्लाइओवर संघर्ष समिति ने दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे रोड़ को बनाने वाले सभी अधिकारियों,केन्द्र व हरियाणा सरकार के सभी जन प्रतिनिधियों को इस रोड़ को बंद ना करने के बारे में कई बार ज्ञापन दिया।

लेकिन जनता की इस भारी समस्या को अनदेखा करते हुए अभी तक न ही सरकार और न ही किसी अधिकारी ने इस समस्या का समाधान किया हैं। अब चंदावली फ्लाइओवर संघर्ष समिति ने अंत में निर्णय लिया हैं की जब तक मोहना रोड पर एनएचएआई द्वारा पुल नहीं बनाया जायेगा।‌

तब तक चंदावली पुल पर समस्त ग्रामवासियों अनिश्चितकालीन शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो रोड भी जाम किया जायेगा ।जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

जैसा की सभी जानते हैं की ये रोड आजादी से काफी पहले का बना हुआ हैं और ये रोड ही एक मात्र रोड है जो सैकड़ो गांवाओं को फरीदाबाद जिले से जोड़ता हैं। लेकिन हमारे क्षेत्र की जनता को अनदेखा कर के भेद भाव किया जा रहा क्योंकि अभी तक सभी रास्तो पर पुल बनाकर सरकार ने सभी क्षेत्र के लोगो को रास्ता दिया हैं।

केवल एक मात्र मोहना रोड को बन्द किया गया है। सभा के अंत में चंदावली फ्लाइओवर संघर्ष समिति ने जिले के सभी लोगो से अपील की हैं के वे इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर इस रास्ते को खुलवाने में अपना पुण्य सहयोग करे।

आज धरने मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 6/12/2022 को सभी गांव की सरदारी के साथ बैठ कर महा पंचायत की तैयारी की जाएगी। आज के धरने का संचालन पूर्व विधायक आनन्द शर्मा के सुपुत्र हेमन्त शर्मा ने किया। उन्होंने ही सबसे पहले इस पुल के मुद्दे को जनता व सरकार के सामने उठाया था।

धरने का अध्यक्ष किशन सिंह चहल को बनाया गया। कोषाध्यक्ष मूलचन्द यादव व चौधरी बलजीत को बनाया गया। धरने में सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

मुख्य रूप से हेमन्त शर्मा,मूलचंद यादव,जसवंत पवार,बलजीत कादियान, कुलदीप यादव,राजकुमार गोगा,ईश्वर लांबा,ब्रह्म यादव,कमल फौजदार,अजीत फोजी,बाबा रत्न,डब्बू चहल,संजू चहल,राजेश यादव,रिंकू सैनी, मोनू पंडित,बिट्टू यादव,अजीत यादव,राजेश गौतम,गिर्राज नंबरदार,दीपचंद,संजय सैनी, फत्ते खान,दीपक लांबा, कमरपाल सैनी,हेमसिंह सैनी, पुष्कर दयाल,मनोज यादव, गिराज सैनी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *