Breaking News
00c92610 105e 47d7 b3dd 776f5fd66eed

महिला थाना प्रभारी इंदु बाला तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए सिखाए आत्मरक्षा के गुर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट00c92610 105e 47d7 b3dd 776f5fd66eed

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी इंदु बाला तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने बल्लबगढ़ एरिया में स्थित पार्क में आमजन को समाज की विभिन्न कुरीतियों के बारे में जागरूक किया तथा उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज महिला थाना बल्लबगढ़ व दुर्गा शक्ति की टीम ने आमजन को महिला व बाल अपराध के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें इस प्रकार की कुरीतियों से लड़ने के लिए प्रेरित किया।

समाज में फैली कुरीतियों के बारे में जागरूक करते हुए इंस्पेक्टर इंदु ने बताया कि समाज के कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग भ्रूण हत्या,निरक्षरता,शोषण,नशा इत्यादि कुरीतियों को अपनी संस्कृति समझते हैं परंतु उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि यह पूरे समाज के लिए नुकसानदायक है जिसकी वजह से समाज में अपराध और अपराधियों की संख्या में वृद्धि होती है।

जन्म से पहले ही लिंग जांच करवाकर कन्याओं को गर्भ में ही मरवा दिया जाता है जो कि कानून के साथ-साथ मानव जगत की नजर में भी एक अपराध है और हमें इस प्रकार के अपराधों के प्रति जागरूक होकर इसके विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए ताकि किसी अन्य बच्चे या महिला को इसका शिकार होने से बचाया जा सके।

दुर्गा शक्ति की टीम ने पार्क में मौजूद महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और बताया कि वह अपराधियों से अपनी रक्षा करने के लिए क्या-क्या तरीके अपना सकती हैं।

इसके साथ ही आमजन को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि नागरिक अपने बैंक अकाउंट डेबिट या क्रेडिट कार्ड का नंबर सीवीवी एक्सपायरी डेट ओटीपी या कोई भी जानकारी किसी व्यक्ति के साथ साझा ना करें।

इस प्रकार आप साइबर ठगों के झांसे में आने से अपने आप को बचा सकते हैं। कार्यक्रम के समापन के समय पुलिस से संपर्क करने के माध्यमों के बारे को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं।

इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1091 और बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध के लिए वह 1098 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसी के साथ इस जागरूकता कैंपेन का समापन किया गया जिसमें आमजन द्वारा पूरी पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *