Breaking News

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बाबा खाटू श्याम तीर्थ के लिए कार्यालय से किया बस को रवाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट2 2

फरीदाबाद:पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के अपने सेक्टर-16 स्थित कार्यालय से नहरपार निवासियों को प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम तीर्थधाम के लिए बस को रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने श्रद्धाुओं को पुष्पमालाये पहनाकर तीर्थधाम के लिए मंगलकामनाओ के साथ भेजा। इस दौरान उनके साथ भारत कॉलोनी से नगर निगम के निवर्तमान पार्षद रहे नरेश नंबरदार भी रहे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की सभी लोग क्षेत्र की तरक्की ओर अपने स्वास्थ्य की उत्तम कामना बाबा के चरणो में करे। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बस रवाना करने के लिये आये सभी कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर क्षेत्र मे चल रहे कार्यो पर भी चर्चा की। पूर्व मंत्री विपुल गोयल का कार्यालय पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं ओर जयकारों से स्वागत किया।

जिस पर विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओ को आश्वासन दिया की आगे भी सेवा भाव का क्रम जारी रहेगा ओर बसे मथुरा,वृन्दावन धाम के लिए भी जल्द ही जाएगी।

इस मौके पर निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार,पंडित मुकेश शास्त्री, राज कुमार राज,विजय शर्मा, बाबू खान,मनीष राघव एडवोकेट, अजय सोनी उर्फ़ टीटू,जवाहर ठाकुर,राकेश इंजीनियर,गोपाल शर्मा प्रधान इंद्रा कॉलोनी पुरी आरडब्लूए टीम,अखिलेश पासवान,दिनेश बंसवाल,पम्मी इंद्रा कॉलोनी,सुंदर मिलहार्ड, जीवन अग्रवाल,कमल सैनी, सीमा भारद्वाज,कोमल प्रसाद, सुभाष भगत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *