Breaking News

बहराइच – गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम निरन्तर जारी

शासन के निर्देशानुसार गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम जिले में लगातार जारी है इसी क्रम में आज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बहराइच संजय मिश्रा ने तहसीलदार नानपारा के साथ तहसील नानपारा के मदरसा जामिया क़ासमिया ख़ैरुल ऊलूम , नानपारा का निरीक्षण किया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि मदरसे के निरीक्षण के दौरान प्रबंधक मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी द्वारा अवगत कराया गया कि मदरसा 1981 से अवामी चंदे से चल रहा है तथा मदरसे की सालाना आमदनी लगभग 31 लाख रूपये है एवं मदरसे के पास चार बीघा जमीन है मदरसे के प्रबंधक ने यह भी बताया कि मदरसे में 307 बच्चे पढ़ रहे हैं जिनमें से 126 बच्चे हास्टल में रहते हैं जिन्हें पढाने के लिये 15 अध्यापक मदरसे में कार्यरत हैं |

IMG 20221019 WA0007 e1666276738765

संजय मिश्र
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बहराइच

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *