Breaking News

डा० रजनीकांत श्रीवास्तव स्मृति सेवा प्रकल्प के तत्वावधान में 19 को होगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

IMG 20221016 WA0104

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। डा० रजनीकांत श्रीवास्तव स्मृति सेवा प्रकल्प गोरखपुर के तत्वावधान में 19 अक्टूबर 2022 को गरीब बच्चे, असहाय बुजुर्ग और महिलाओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक व विशेषज्ञ मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे।
यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य डॉ आसिफ मसूद, डॉ. हर्षवर्धन राय, डॉ. राजेश, डॉ. सुगंध, डॉ. माणिक श्रीवास्तव एवं श्रीमती अनुपम श्रीवास्तव ने रविवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में दी.
डॉ मसूद व डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि यह आयोजन डॉ रजनीकांत क्लिनिक पुर्दिलपुर नवाब कॉटेज जुबली चौराहे के पास होगा। जिसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होगी। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन, नाक कान एवं गला, मानसिक रोग, सर्जरी, बाल रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, हड्डी दंत एवं मुख रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे। श्रीमती अनुपम व डॉ राजेश ने बताया कि 5 वर्ष से कम उम्र के गूंगे – बहरे बच्चों के कान का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा साथ ही जिन के होंठ व तालू कटे हो उनका भी ऑपरेशन परामर्श के बाद निशुल्क किया जाएगा । सभी ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा होगा। उन्होंने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी फ्री होगा। साथ ही पावर के चश्मे का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। डॉ सुगंध व डॉ. माणिक श्रीवास्तव ने बताया इस शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी तथा एक्स-रे, खून व पेशाब से संबंधित सभी प्रकार की जांच भी पूरी होगी। आयोजकों ने बताया कि जिन्हें चिकित्सकों से परामर्श लेना है वह अपना पंजीकरण सुबह 8:00 बजे से क्लीनिक पर पहुंचकर करा सकते हैं।

आयोजक मंडल के सदस्यगण डॉ० आसिफ मसूद, डॉ० हर्षवर्धन राय, अनुपम श्रीवास्तव, डॉ० राजेश यादव, डॉ० सुगंध श्रीवास्तव, डॉ० माणिक श्रीवास्तव।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *