Breaking News

रावत पाठशाला के बच्चों ने मनाया ग्लोबल हैंड वास डे

 

IMG 20221015 WA0130

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। प्लान इंडिया रैकेट के सहयोग से डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रावत पाठशाला, नगर क्षेत्र में स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत ग्लोबल हैंड वॉश डे मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह, जिला समन्वयक निर्माण रमेश चंद्र एवं जिला समन्वयक ट्रेनिंग विवेक जायसवाल उपस्थित थे।

IMG 20221015 WA0115

ग्लोबल हैंड वॉश डे के उपलक्ष में विद्यालय के बच्चे द्वारा हाथों की सफाई एवं स्वच्छता विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक तथा स्वच्छता पर गीत की प्रस्तुति की गई एवं बाल संसद के बच्चों द्वारा हाथ धोने की विधियों के बारे में जानकारी दी गई एवं हैंड वॉश कराया गया। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने बताया कि हाथों की स्वच्छता बहुत ही महत्वपूर्ण है 80% से अधिक बीमारियां जो होती हैं संक्रमण के द्वारा होती हैं ग्लोबल हैंड वॉश डे जो विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है इसका मकसद यही है कि हम अपने हाथों को साफ रखें और संक्रमण के चक्र को तोड़े, इसीलिए हाथों की स्वच्छता बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके द्वारा ही हम स्वस्थ रह सकते हैं और संक्रमण के चक्र को तोड़ सकते हैं।

IMG 20221015 WA0128

डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया यह जो कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता शिक्षा का संचालन किया जा रहा है इससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति अत्यंत जागरुकता आएगी साथ ही साथ स्वच्छता शिक्षा के माध्यम से बाल्यावस्था से ही बच्चों में स्वच्छता के महत्व को बताते हुए उन्हें स्वच्छ आदतों को अपनाने हेतु जानकारी प्रदान करना एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन कर उनमें स्वच्छता के गुणों का विकास करने से हमारा भारत स्वस्थ भारत बनेगा। संस्था के डिस्ट्रिक्ट लीड रंजीत कुमार ने बताया कि डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल्यावस्था से ही बच्चों में स्वच्छता के महत्व को बताते हुए उन्हें स्वच्छ आदतों को अपनाने हेतु जारी प्रदान करना एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन कर उनमें स्वच्छता के गुणों का विकास करना है।

IMG 20221015 WA0134

कार्यक्रम के उपरांत संस्था द्वारा उपस्थित विद्यालय के सभी बच्चों के बीच डिटॉल साबुन, सेनीटाइजर एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इस मौके पर कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय रावत पाठशाला बृजनंदन प्रसाद यादव, आशा शुक्ला, संगीता सिंह, शाहनाज बानो, अनिता सिंह, प्रीति रावत सहित बड़ी संख्या में विद्यायल के बच्चे मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *