Breaking News

अयोध्या – बच्चों को मध्यान भोजन में दिया गया सादा चावल और नमक

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
परिषदीय स्कूल के बच्चों को मध्यान भोजन में दिया गया सादा चावल और नमक।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह मिड डे मील के भोजन में बच्चों को नमक और चावल दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो प्राथमिक विद्यालय पांडे का पुरवा बैंती चौरे बाजार की बताई जाती है।

जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मंगलवार को सुबह मध्यान भोजन में बच्चों को सादा चावल और नमक दिया गया।

गांव के पास विद्यालय होने के कारण कई बच्चे भोजन लेकर घर चले जाते हैं। भोजन करके फिर वापस विद्यालय जाते हैं।

नमक चावल होने से जब कई बच्चों द्वारा घर पर अभिभावकों से बताया गया और भोजन करने से इंकार कर दिया गया तो गांव के कई पुरुष और महिलाएं विद्यालय पहुंच गई।

नाराजगी जाहिर करते हुए आक्रोश जताया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामलेे की जांच करके कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *