Breaking News

प्रियंका अग्रवाल बनी बल्लभगढ़ ब्लाक इलेक्टेड पीसीसी डेलीगेट
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल को बल्लभगढ़ ब्लॉक से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का इलेक्टेड डेलिगेट नियुक्त किया गया है। प्रियंका अग्रवाल ने अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा की वो पार्टी द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का काम करेंगी और बल्लभगढ़़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। प्रियंका अग्रवाल की इस नियुक्ति पर पूरे बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल है। वहीं वैश्य समाज ने प्रियंका अग्रवाल की नियुक्ति पर कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया और प्रियंका अग्रवाल को मुंह मीठा कराकर तथा फूल मालाओं से उनकी नियुक्ति पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस सचिव गजना लांबा,महिला जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सैनी,सगीरन खान, महिला कांग्रेस ब्लॉकअध्यक्ष अनिता शर्मा,युवा नेता शुभम कसाना,प्रताप शर्मा,ललित मथादु आदि मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260821 WA0001

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें अधिकारी:संजय जून

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद के निर्वाचन रोल ऑब्जर्वर एवं फरीदाबाद मंडल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *