Breaking News

जिला में 0 से 5 साल तक बच्चों को पिलाई जा रही है पोलियो ड्रॉप्स:डीसी विक्रम

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम ने कहा कि जिला के जीरो से पांच साल बच्चों को टीमों ने 368333 घरों पर पल्स पोलियो ड्राप्स पिलाई गई। जिला में कु 358043 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है।
उपायुक्त विक्रम ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में पोलियो ड्राप्स अभियान के पुख्ता इंतजाम करके 0 से 5 साल तक आयु के 179750 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर शुरू की थी। डीसी ने कहा कि आज सोमवार को जीरो से 5 साल के बच्चों को 368333 घरों पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई है । उन्होंने आगे बताया आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की वॉलिंटियर टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। ताकि ऐसा एक भी जीरो से 5 वर्ष तक आयु का बच्चा जिला में पोलियो ड्रॉप पिए बिना ना रहे। उन्होंने कहा कि यह ड्रॉप्स बच्चों को बहुत बड़ी बीमारी से बचाव के लिए जरूरी है। पोलियो बीमारी बड़ी तेजी से एक से दूसरे बच्चों में फैलती है। इसलिए पोलियो ड्रॉप बच्चों को पिलाना अति आवश्यक है।उपायुक्त विक्रम ने कहा कि कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना सुनिश्चित की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि जिला में घुमन्तु जातियों के हाई रिस्क क्षेत्र है जहां माइग्रेटरी अधिक है। माइग्रेटेड,स्लम,नोर्मेड,ईट भट्टों और कंस्ट्रक्शन सहित 1767 साइटें जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित की गई थी। वहां पर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी और कर्मचारी की जो ड्यूटी सुनिश्चित की गई थी,उन्होंने इस कार्य को गंभीरता से पूरा सुनिश्चित किया ।उन्होंने कहा कि पोलियो ड्रॉप्स, ईट भट्टों,झुग्गी झोपड़ियों सहित तमाम स्थानों पर जाकर माइग्रेट फैमिली व कंस्ट्रक्शन साइटों सहित घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाना सुनिश्चित की गई है। पोलियो अभियान के नोडल अधिकारी गजराज ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में जीरो से 5 वर्ष के 358043 बच्चे हैं। जिला में पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए स्वास्थ्य तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों की 2001 टीमें बनाई गई थी। वे टीमें 0 से 5 साल तक के बच्चों के घरों में दस्तक देकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला फरीदाबाद में 2001टीमों में बनाकर 4958 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 173 ट्रांजिट टीमें और 179 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *