Breaking News

पोखरे में मिले मगरमच्छ को वनकर्मी टीम द्वारा किया गया रेस्क्यू

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
ठूठीबारी के कोतवाली क्षेत्र भरवलिया में दिन शनिवार को ओमप्रकाश गुप्त के पौखरे में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल उमड़ गया ।

मगरमच्छ को देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई । ग्राम प्रधान भरवलिया बैजनाथ सहित ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मी को दी । मौके पर वनकर्मी मार्कण्डेय मिश्रा व उनकी टीम द्वारा तत्काल उस स्थान पर पहुँच कर मगरमच्छ को रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया गया । मगरमच्छ के पकडे जाने पर ग्रामीणों का भय दूर हो गया। बताया जा रहा है पहाड़ो पे हो रही भारी वर्षा के कारण नदी से होते हुये मगरमच्छ पोखरे में अपना जगह बना लिया था । इस दौरान ग्राम प्रधान भरवलिया बैजनाथ यादव , ठूठीबारी पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्त सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *