Breaking News

क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियो को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार,2 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रहम प्रकाश की टीम ने दो अलग-अलग स्थान से अवैध हथियार रखने वाले आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो का नाम ललित और रोहित उर्फ पिंटू है। आरोपी ललित गांव मुजेसर का तथा रोहित उर्फ पिंटू बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी ललित को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचन से बल्लभगढ़ बस स्टैण्ड से काबू किया है। आरोपी से तलाशी में देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गाया है। आरोपी रोहित उर्फ पिंटू को डीलर चौक सेक्टर-64 से देसी कट्टे के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित से पूछताछ में सामने आया कि वह मथुरा किसी अंजान व्यक्ति से 5000/-रु में खरीद कर लाया था तथा आरोपी रोहित उर्फ पिंटू देसी कट्टे के अपने शौक के लिए अलीगढ़ किसी अनजान व्यक्ति से 2500/-रु में खरीद कर लाया था। दोनो आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *