Breaking News
IMG 20220908 142107 267

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने दुनिया के नायाब हीरों की बिक्री के लिए डी बीयर्स फॉरएवरमार्क से मिलाया हाथ

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। 8 सितंबर 2022 उत्तर प्रदेश की अग्रणी ज्वैलरी चेन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स अब गोरखपुर में भी विश्व प्रसिद्ध फॉरएवरमार्क डायमंड सॉलिटेयर की रेंज के आभूषणों की बिक्री करेगा। इसके लिए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने अग्रणी और भरोसेमंद डायमंड ज्वैलरी ब्रांड डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के साथ साझेदारी की है। इस महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा के समय जानीमानी फिल्म स्टार, मौनी रॉय स्वयं दुनिया के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक डी बीयर्स फॉरएवरमार्क हीरे पहनकर उपस्थित थीं। फिल्म स्टार मौनी रॉय के साथ, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के चेयरमैन अतुल सराफ और ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर अनूप सराफ ने स्पेशल डी बीयर्स फॉरएवरमार्क कलेक्शन का अनावरण किया। इस साझेदारी के बारे में बताते हुए, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर सौमित्र सराफ ने कहा, “ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वेल्स और डी बीयर्स फॉरएवरमार्क दोनों ही काफी सावधानी पूर्वक और असाधारण गुणवत्तापूर्ण डिज़ाइन वाले आभूषणों के निर्माण विश्वास रखते हैं। दोनों ही प्रतिष्ठानों की यह विशेषता इस साझेदारी को एक आदर्श सहयोग बनाते हैं। गोरखपुर में अपने ग्राहकों के लिए 134 से अधिक वर्षों की विरासत के साथ, एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना, जो केवल सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले प्राकृतिक हीरे पेश करता हो और जो चयन के लिए एक कठोर प्रक्रिया अपनाता हो, हमारे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। इस साझेदारी से हम अपने ग्राहकों के लिए आधुनिक डिजाइन में असाधारण आभूषण की विस्तृत रेंज पेश करेंगे। “लॉन्च और साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के जनरल मैनेजर, अमित प्रतिहारी ने कहा, “डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के हीरे दुनिया के सबसे सावधानी से चुने गए हीरे हैं और ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स अपनी पारदर्शिता, विश्वास और क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। गोरखपुर मार्केट में लॉन्च करने के लिए हमें ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के साथ हाथ मिलाकर गर्व महसूस हो रहा है। हम केवल उन रिटेल विक्रेताओं के साथ सहयोग करते हैं जो हमारे ब्रांड के मुताबिक बिजनेस स्टैंडर्ड्स को भी पूरा करते हैं। अपने कलेक्शन को ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के स्टोर पर लॉन्च करके, हम एक लंबे समय तक जारी रहने वाले व्यवसायिक साझेदारी की उम्मीद करते हैं।
“इस अवसर पर फिल्म स्टार, मौनी रॉय ने कहा”: गोरखपुर में ब्रांड लॉन्च करने के लिए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स और डी बीयर्स फॉरएवरमार्क का साथ आना वास्तव में एक सम्मान की बात है। मुझे डी बीयर्स फॉरएवरमार्क की ज्वेलरी पहनना एक स्पेशल फीलिंग दे रहा है। प्रत्येक डी बीयर्स फॉरएवरमार्क हीरा एक यूनिक आईडी के साथ आता है। यह बेहद सावधानी से चुने गए सुंदर दुर्लभ, और प्राकृतिक हीरे हैं। ऐश्प्रा के ग्राहकों के पास आने वाले त्योहारी सीजन में अपने विश्वसनीय ब्रांड से चुनने के लिए डायमंड ज्वैलरी की एक विस्तृत श्रृंखला होगी। स्टोर पर फॉरएवरमार्क अवंती कलेक्शन, फॉरएवरमार्क आइकॉन कलेक्शन, फॉरएवरमार्क सेटिंग, टूगेदर कलेक्शन और एनकोर्डिया कलेक्शन से कई तरह के अंगूठियां, झुमके, पेंडेंट, ब्रेसलेट की विस्तृत रेंज शोकेस की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 18001201299 पर कॉल करें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *