Breaking News

जिला जेल में लगाई जेल लोक अदालत:सीजेएम सुकिर्ती गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला सत्र एवं न्यायधीश कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन वाई एस राठौड़ के दिशा निर्देश पर जिला जेल में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। सोजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती गोयल ने इसकी अध्यक्षता की।
सीजेएम सुकिर्ती गोयल के सामने जेल लोक अदालत में कुल 36 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। जिनमें चोरी,मारपीट,भगोड़ा,चेक बाउंस से संबंधित मामले रखे गए थे। सीजेएम ने सुनवाई के दौरान दो मुकदमों का निपटारा जिला नीमका जेल में ही कर दिया गया। इसके अतिरिक्त सीजेएम ने महिला कैदी वार्ड में जाकर महिलाओं की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान सीजेएम सुकिर्ती गोयल के सामने महिलाओं ने बताया कि उनके मुकदमे की पैरवी के लिए सरकारी वकील की आवश्यकता है। न्यायाधीश ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी दरखास्त ली और जल्द ही उन्हें सरकारी वकील की सुविधा मुहैया करवाने की बात कही। जेल लोक अदालत में जेल के अधिकारियों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता संजय गुप्ता, अर्चना गोयल,एडवोकेट प्रभात शंकर क्लर्क ने जेल लोक अदालत को सुचारू संपन्न करवाने के लिए योगदान दिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *