Breaking News

उपायुक्त विक्रम ने सरल केंद्र का औचक निरीक्षण किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला उपायुक्त विक्रम ने आज बुधवार को फरीदाबाद सेक्टर-12,लघु सचिवालय परिसर में स्थित सरल केंद्र के माध्यम से नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लेने के लिए सरल केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने सरल केंद्र स्थित टोकन काउंटर,रिकार्ड रूम,विभिन्न सेवाओं से जुड़ी विंडो आदि का निरीक्षण किया। डीसी विक्रम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरल केंद्र के माध्यम से नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वहां पर बनाए जा रहे लाइसेंस, वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट इत्यादि की प्रक्रिया को देखा। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरल केंद्र में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही सभी कर्मचारी नागरिकों के साथ उचित व्यवहार करें। नागरिकों को निर्धारित समयावधि में सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीसी ने सरल केंद्र में आने वाले नागरिकों से सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। सरल केंद्र में एप्लीकेशन के डेली स्टेट्स की समीक्षा करते हुए डीसी ने विभागवार समीक्षा की। इस अवसर पर एसडीएम परमजीत चहल,डीपीआरओ राकेश गौतम सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *