Breaking News

भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एसडीएम कम निर्वाचक पंजीयन अधिकारी परमजीत चहल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार मतदाता के प्रमाणीकरण के लिए मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार कार्ड नंबर से जोड़ना जरूरी हो गया है। भारत निर्वाचन के आयोग की हिदायतों के अनुसार यह कार्य गत 01 अगस्त से शुरू किया हुआ है। जिसमें सुपरवाइजर तथा बीएलओ द्वारा गत अगस्त माह में डोर टू डोर सर्वे भी किया गया है। एसडीएम परमजीत चहल इस कार्य की आज समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी तथा सुपरवाइजर भारत ने भारत निर्वाचन आयोग की द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। एसडीएम परमजीत चहल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल करके मतदाताओं के प्रमाणीकरण के लिए उनके पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करना सुनिश्चित करें। विभिन्न विभागों के अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल करके इस कार्य को क्रियान्वित करें। उन्होंने अधिकारी को कहा भी किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते तथा सभी अधिकारी निवर्तमान पार्षदों,आरडब्लूए सोसायटियों,सिविल सोसायटियों, सेक्टर वासियों,एनजीओ प्रतिनिधियों और कॉलोनी वासियों से मिलकर सभी मतदाताओं के प्रमाणीकरण के लिए मतदाताओं के पहचान पत्र के साथ उनका आधार नंबर जोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इस बारे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक भी करें।एसडीएम परमजीत चलने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने मतदाता को अपने आधार कार्ड से जुड़वाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी,तहसीलदार नेहा सारण,सीडीपीओ अनीता तथा नायब तहसीलदार जयप्रकाश मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *