Breaking News

आहर फाउंडेशन ट्रस्ट ने भोजन वितरित किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: सेक्टर-15 स्थित गीता मंदिर के सामने आहर फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने सेक्टर-15 एवं सेक्टर 14 की कोठियों मैं काम करने वाले व लोगों को भोजन वितरित किया। जिसमें यह ट्रस्ट पिछले कई सालों से मजदूरों व झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को खाना वितरित करने का काम कर रही है यह ट्रस्ट सप्ताह में दो बार सेक्टर-15 स्थित गीता मंदिर के सामने टेबल पर रख कर लोगों को खाना वितरित करते लोगों हैं। जिसमें दाल रोटी चावल खीर सब्जी पूरी गुलाब जामुन आदि खाना वितरित करते हैं यह ट्रस्ट 200 से अधिक लोगों का खाना बनाकर के लोगों के बीच जाकर इस ट्रस्ट के सदस्य खुद खाना वितरित करते हैं खुशी की बात यह है कि इस ट्रस्ट में कोई भी किसी से कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। तो वहीं गौरव भारद्वाज ने बताया कि हमारी ट्रस्ट का संकल्प है कि कोई भी भूखा ना सोए हम घर घर जाकर भोजन दें ताकि लोग अपना पेट भर कर आराम की नींद से सोए यह हमारा संकल्प है और हम भगवान से भी प्रार्थना करते हैं कि हमें ऐसी सेवा करने का बार-बार मौका दें। इस मौके गौरव भारद्वाज,ऋचा भारद्वाज,कमल शर्मा,रितिन रंजन,दीपक, कविता,स्वीटी,नमिश,साहिल, नव्या,चित्रांगी ये सभी मौके पर मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *