Breaking News

प्रदेश की छोटी पंचायत में अधिक से अधिक पार्षद जिताने का काम करें:डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज फरीदाबाद हलका अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया द्वारा आयोजित लोकराज की चाबी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो मेहनत फरीदाबाद जिले ने की है उसका नतीजा है कि आज संगठन पहले से मजबूत हुआ है और संगठन नए साथियों को जोड़ने में कामयाब हुआ है। कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप तेवतिया की पीठ थपथपाते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने कुलदीप तेवतिया को दी है वह उसे बखूबी निभा रहे हैं। पार्टी एक यूनिट की तरह जिले में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब कमरे के लिए अंतिम छोर तक मूलभूत सुविधा देने का काम सरकार कर रही है। फरीदाबाद जिले के विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि सबसे ज्यादा सड़क,सीवर की समस्या है जो कि सबसे गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे इन समस्याओं को खत्म करने का काम करेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में पंचायत चुनाव होंगे और हमारी कोशिश रहेगी निगम चुनावों से पूर्व क्षेत्र की सड़कें व सीवर को दुरुस्त करने का काम किया जाए। अगर चुनाव आचार संहिता लग जाती है तो नई निगम के गठन होने के एक महीने में ही क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने का काम करेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरल पोर्टल पर जिस किसी व्यक्ति की वार्षिक आय एक लाख अस्सी हजार से कम है वे आवेदन करें ताकि उनक राशन कार्ड बनवाया जा सके। इसके अलावा प्रदेश सरकार की 650 से अधिक सुविधाएं सीएससी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। हरियाणा प्रदेश की छोटी पंचायत को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसे लोगों को निगम में भेजने का काम करें जो कि आपकी आवाज को शक्ति से उठाने का काम करें और आगामी चुनाव में चाबी को घर घर पहुंचाने का काम आपको करना है।उपमुख्यमंत्री द्वारा सीही गांव में बन रहे चार मुख्य द्वारों के लिए 25 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई। इसके अलावा आम आदमी पार्टी व अन्य दलों को छोड़कर आए लोगों को जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह द्वारा पार्टी में शामिल करने पर सभी का उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्वागत किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार निसान सिंह,केसी बांगड़,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,प्रदेश सचिव ठाकुर राजा राम,कृष्ण जाखड़,पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर,नलिन हुड्डा,तेज पाल डागर,अरविंद भारद्वाज,प्रेम सिंह धनकड़,दीपक चौधरी,हाजी करामत अली,अमर नरवत, दीपक चौधरी,उमेश भाटी,अनिल खुटेला,सुनील शास्त्री,श्याम सिंह,बेगराज नागर,हतम अधाना, अजय चौधरी,हनुमान खींची,गुलाब रावत,मो.शरीफ, अलकेश लांबा,श्वेता शर्मा,संदीप कपसिया,अमर सिंह दलाल, अजय भड़ाना,गजेंद्र भड़ाना,रवि शर्मा,रिचपाल लांबा,अनिल भाटी, शोराज अधाना,प्रेम कृष्ण,देवेंद्र मान,भारत यादव,नंद राम पाहिल,सूरत चौहान,मनोज गोयल,प्रदीप चौधरी,विनय धतरवाल,सचिन कौशिक,नेपाल फौजी,सुनील डिंडे,देवेंद्र बैरागी, रोहित बैरागी,अजय शेओरान, दिनेश मिश्रा,सतीश रेढू,रविंद्र पाराशर,रविंद्र सिंह,जितेंद्र चौधरी,रविंदर अहलावत,टीका डागर,कमल यादव,यशपाल चौहान,विकाश चंदीला,राजेश रावत,सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *