Breaking News

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की सूचना देने वाले को 2 लाख का दिया जाएगा इनाम:डीएसपी सुधीर तनेजा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:रेलवे पुलिस डीआईजी शशांक आनंद ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात तथा प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मौका मुआयना किया। इस अवसर पर डीएसपी सुधीर तनेजा सहित अन्य पुलिस के अधिकारी शामिल थे। डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि 11 अगस्त की शाम पुलिस को एक 12 वर्षीय नाबालिक लड़की का शव आजाद नगर रेलवे ट्रैक के पास मिला था जिसका किसी अज्ञात आरोपी ने बलात्कार करके हत्या कर दी थी। बलात्कार और हत्या की सूचना पर पुलिस टीम ने मेडिकल टीम सहित घटनास्थल का निरीक्षण करके अहम साक्ष्य एकत्रित किए थे। बच्ची के मामले को लेकर रेलवे और जिला पुलिस संयुक्त रूप से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्ची के मामले में सूचना देने वाले को पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा 200000 रूपये इनाम दिया जायेंगे और सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। अगली कड़ी में डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को प्रधानमंत्री आगमन को लेकर रेलवे पुलिस सुरक्षा के प्रति गंभीर है। इस मौके थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ ओल्ड फरीदाबाद और बल्लबगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के हालात का निरीक्षण किया बुधवार को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के प्रति रेलवे पुलिस सतर्कता के साथ दोनों स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर दोनों स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि डीआईजी शशांक आनंद के दिशा निर्देश अनुसार सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक में रेलवे स्टेशनों के प्रमुख क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी और गश्त के निर्देश दिए गए थे। इसी संबंध में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। अगली कड़ी में डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिला फरीदाबाद पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशानुसार रेलवे पुलिस जिला पुलिस के साथ तालमेल बनाकर सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *