Breaking News

फरीदाबाद – न्यू चेरेब्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जवाहर कालोनी स्थित न्यू चेरेब्स पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण किए साक्षात भगवान के अवतार लग रहे थे। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां का मंचन करके लोगों को भाव-विभोर कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया,जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सुभाष पांचाल ने बताया कि स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाया गया और इस पर्व को लेकर नन्हे-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने कहा कि स्कूल के अध्यापकों ने भी इस उत्सव में बच्चों का पूरा सहयोग किया और हर्षाेल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260821 WA0001

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें अधिकारी:संजय जून

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद के निर्वाचन रोल ऑब्जर्वर एवं फरीदाबाद मंडल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *