Breaking News

फरीदाबाद – के.डी.कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:के.डी.ग्रुप ऑफ एजुकेशन के.डी कान्वेंट स्कूल नंगला एनक्लेव पार्ट-2 में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत श्री राधे राधे बाबूजी महाराज ने शिरकत की। वहीं विशेष रूप से वार्ड नंबर-9 के निवर्तमान पार्षद चौधरी महेंद्र सरपंच,समाजसेवी गुलाब ठाकुर, सचिन भाटी,बबलू भड़ाना और संस्था के प्रबंधक सुरेंद्र यादव, प्रिंसिपल विमला यादव, शिक्षाविद अजय यादव उपस्थित थे। उपस्थित छात्रों,अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय संत श्री राधे राधे बाबूजी महाराज ने कहा कि हर वर्ष भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन घरों में बाल गोपाल का सजाया जाता है और उनके लिए कई व्यंजन बनाए जाते हैं। इस बार यह त्योहार दो दिन मनाया जाएगा,कुछ लोग इसे 18 तो कुछ 19 अगस्त को मनाएंगे। शास्त्रों में इस दिन आर्थिक तंगी दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। स्कूल के डायरेक्टर आदेश यादव ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व में खुशहाली एवं तरक्की प्रदान करने वाला है। इस दिन भगवान कृष्ण ने धरती पर जन्म लेकर अत्याचारी महाराज कंस से ब्रजवासियों को मुक्ति दिलाई थी। स्कूल के डायरेक्टर आदेश यादव ने सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने सुन्दर झांकियां प्रस्तुत की और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु कर सभी कर मनमोह लिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261012 WA0001

सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अक्टूबर को भैंसरावली में लगेगा सेवा सेतु कैंप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *