Breaking News

स्थानीय विधायक प्रेम सागर पटेल व तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Ibn24×7news

सिसवा बाजार-महराजगंज
पूरे देश मे अनवरत एक साथ चल रहे ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को विद्या की देवी के मंदिर चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रेमसागर पटेल, अविनाश चौरसिया व ई. धर्मवीर पटेल रहे।

 

इस राष्ट्र सम्मान रूपी तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के नारों के साथ निकले। पूरा सिसवा बाजार देशभक्ति की चासनी में डूब गया ,हर तरफ भारत माता की जय, अमर शहीदों की जय ,वीर सपूतों की जय के नारे लग रहे थे।बताते चले कि चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्रिय विधायक प्रेम सागर पटेल, अविनाश चौरसिया, ई. धर्मवीर पटेल,कर्मवीर पटेल , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, सागर चौरसिया,बृजेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह,ऋतुराज पूरी, अरविन्द पाण्डेय,प्रिंस ,कपूर सोनी,दुर्गेश साहनी, विजय जायसवाल, अवनीश, यश,आशीष,अजय यादव, रतनजीत सिंह, गेल,सोनू,दीपक चौधरी, सूरज रावत,आशीष व पुलिस चौकी प्रभारी सहित तमाम पुलिस के जवान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पहुंचे और स्तम्भ पर माल्यार्पण कर उन वीर सपूतों को नमन करते हुए उनकी याद में नारे लगाए जिन्होंने इस देश भारतवर्ष को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *