Breaking News
IMG 20220802 162405

शिव मंदिरों में लगा भक्त गणो का तांता, जलाभिषेक के लिए उमड़ा जन सैलाब

Ibn24×7news
महराजगंज
सावन के सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का भोर से ही तांता लगा रहा। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों पर सैलाब उमड़ पड़ा था।

IMG 20220802 162405लोगों को संभालने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। बस्ताते चले कि मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर में भोर से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई थी। महिलाओं व पुरुषों की अलग कतार लगी थी। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जहाँ लोग जलाभिषेक करते रहे तो वहीं, कटहरा शिव मंदिर व धानी के कांक्षेश्वरनाथ शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने के लिए तांता लगा रहा। एक दिन पहले से ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। भीड़ न जुटने पाए, इसके लिए दर्शन व जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को दूसरे रास्ते से बाहर निकालने का क्रम लगातार जारी रखा गया था।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *