Breaking News

बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव के लिए रेल मंत्रालय को भेजा गया संबोधित ज्ञापन

Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
जनपद महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन तथा मैलानी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए समाजसेवी विनोद जायसवाल के नेतृत्व में रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर कार्यालय पर पहुंच कर मुख्य यात्री यातायात परिवहन प्रबंधक के सचिव संजय कुमार कन्नोजिया को ज्ञापन सौपने के साथ ही रेल मंत्रालय दिल्ली को पत्र भेजकर ट्रेन ठहराव की मांग की गयी है।इस बाबत उन्होंने कहा कि दिनांक 22/07/2022 दिन शुक्रवार को बृजमनगंज स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सीपीटीएम को पत्र भेजा गया है जिसमें जिला पंचायत सदस्य,सीएचसी, ब्लॉक, विद्यालय व व्यापार मंडल के पत्र के माध्यम से अपील किया गया है। वर्तमान फरेंदा विधायक बीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा पूर्व में भेजा गया सांसद पंकज चौधरी (वित्त राज्य मंत्री) का पत्र भी संलग्न कर अनुरोध किया गया है कि जनहित को ध्यान में रखकर ट्रेन का ठहराव किया जाय।इस पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि पूर्व मे ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बृजमनगंज मे हो रहा था और यहां से काफी संख्या में यात्री प्रतिदिन लखनऊ के लिए आ जा रहे थे जिसमें मरीज, विधार्थी व ब्यापारी शामिल थे लेकिन करोनाकाल मे ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गयाऔर जब पुनः जब ट्रेन का संचालन शुरू किया गया तो इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया गया।ट्रेन का संचालन बंद हो जाने से दूसरे स्टेशन पर जाकर ट्रेन पकडने मे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।समाजसेवी विनोद जायसवाल ने कहा कि जब तक बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं हो जाता तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे चाहे इसके लिए हमें दिल्ली ही क्यों न जाना पडे। ज्ञापन के दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि राकेश जायसवाल, मिशन मोदी एगेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा ,जगदम्बा जायसवाल,राजू जायसवाल,गौरव जायसवाल,अनिल मणि त्रिपाठी,असफाक अहमद,शिव प्रसाद चौरसिया, झीनक चौधरी,अजय भारती व दिलीप कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *