Breaking News

कारगिल विजय दिवस मनाकर वीर शहीदों को स्मरण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महाराजगंज के बहुचर्चित नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में श्री राम मंदिर तिराहे पर नगर के युवाओं द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

IMG 20220726 WA0066इस बाबत वीर शहीदों को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि कैंडल जलाकर दी गयी। विदित रहे की कारगिल के युद्ध में हमारे भारत के सैनिकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए विषम परिस्थितियों में विजय दिलाई थी। इस विजय को पाने के लिए कितनी माताओं के गोद सूने हो गए ,कितनी बहनों ने अपने भाइयों को खो दिया तथा कितनी सुहागिनों के मांग का सिंदूर मिट गया तब जाकर हमें विजयश्री हासिल हुई थी। इस कार्यक्रम में दीपक जायसवाल, शंभू सोनी, रमेश सोनी, विवेक जायसवाल, पुष्कर निषाद ,प्रदीप रौनियार, संजय जायसवाल, संजय तिवारी,उमेश श्रीवास्तव व दिनेश रौनियार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *