Breaking News

सिसवा के महाराज के आगमन की तैयारिया हुई तेज़

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
हिन्दू कल्याण मंच के कार्यकारिणी बैठक में सिसवा क्षेत्र में मंच के पारंपरिक कार्यक्रम श्री गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रूप रेखा बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि मंच द्वारा वर्ष 2016 से ही श्री गणेश पूजा महोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है ।

IMG 20220726 WA0017मंच द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को सिसवा के महाराज के नाम से भी जाना जाता है। यह महोत्सव 5 दिनों तक चलता है, फिर भव्य शोभा-यात्रा के साथ सिसवा के महाराज की विदाई होती हैं। साथ सिसवा बाज़ार में अनेक समितियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं जिसकी शुरुआत हिन्दू कल्याण मंच द्वारा ही की गई थी। इस बैठक में नितेश कुमार श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा, सुरेश खरवार, विकास जायसवाल, पुस्कर निषाद, अमित पूरी, पंडित विजय शर्मा, अश्वनी रौनियार, मोहन गुप्ता, श्याम दत्त पाण्डेय, शंभू सोनी सहित मंच के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *