Breaking News

फरीदाबाद – गदपुरी टोल वकीलों के वाहन फ्री करने हेतु सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पृथला-गदपुरी पर शुरू हुए टोल पर वकीलों के वाहन फ्री करने की मांग को लेकर बुधवार को जिले के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर सेक्टर-12 स्थित जिला सचिवालय में जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव के माध्यम से केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि जिस प्रकार से गदपुरी टोल पर 6 गांवों को फ्री किया गया है, उसी प्रकार वकीलों को भी इस टोल से फ्री रखना चाहिए और ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि वकील अपनी आईडी दिखाकर यहां से आवागमन कर सके। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग जाने के कारण वकील अपने मुव्वकिलों के केसों की पैरवी समय पर नहीं कर पाते है,उन्हें ढाई से तीन घण्टे टोल क्रास करने में लग जाता है इसलिए उनके लिए टोल फ्री होना चाहिए। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से सैकडों की तादाद में वकील पलवल अदालत जाते है उनका आने जाने में टोल को पार करने में काफी समय बर्बाद हो जाता है इसलिए अगर टोल फ्री हो जाएगा तो वकील समय से अदालत में पहुंचकर अपने केसों की पैरवी कर सकेंगे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सतबीर शर्मा, मनजेश भड़ाना,जिला बार एसोसिएशन के सदस्य कुलदीप जोशी, विजय यादव,राजकुमार शिशोदिया, अफाक खान,कमल दलाल, मनोज कुमार,अशीष,तरून, कपिल तिवारी,नरेश कौशिक, गौरव चौहान सहित अनेकों अधिवक्तागण मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *