Breaking News

फरीदाबाद – इंस्पेक्टर सविता की अगुवाई में पुलिस ने छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति किया जागरूक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के नशा मुक्ति अभियान के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग इंचार्ज इंस्पेक्टर सविता व उनकी टीम ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूपानी में छात्र छात्राओं को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर उनके साथ उप निरीक्षक रामकुमार,दुर्गा शक्ति की टीम, अध्यापक व 721 छात्र मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संदेश कुमारी ने पुलिस टीम का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प भेंट किए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा मुक्ति अभियान शुरू किया गया था जिसमें पुलिस विभिन्न स्थानों पर जाकर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिसमें नागरिकों को नशे,साइबर अपराध,महिला विरुद्ध अपराध, यातायात इत्यादि विषयों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। छात्रों को नशे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशे की वजह से बहुत सारे घर उजड़ चुके हैं। नशा समाज को अंधकार की तरफ ले जाता है जिसमें डूबा हुआ इंसान अपना सब कुछ गवा देता है और जब तक उसे होश आता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि नशे का सेवन करना न केवल शरीर के लिए हानिकारक बल्कि यह हमारे मस्तिष्क पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालता है। नशे का सेवन करके व्यक्ति अपने होश गवा देता है और वह न जाने दूसरों को क्या क्या भला बुरा बोल देता है जिसकी वजह से समाज में उसकी छवि भी खराब हो जाती है और कोई भी व्यक्ति उसे अपने साथ में रखना पसंद नहीं करता। इसलिए आवश्यक है कि मादक पदार्थों से अपनी दूरी बनाकर रखें। उप निरीक्षक राम कुमार द्वारा छात्रों को नैतिक मूल्यों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी हमारे जीवन में बहुत महत्व है। नैतिकता हमें दूसरों के प्रति सम्मान तथा उदारता सिखाती है ताकि आगे चलकर हम समाज को एक ऐसे मुकाम तक ले जाएं जिसमें सभी एक दूसरे का सम्मान करें तथा एक दूसरे के विचारों का आदर करें। इसलिए आवश्यक है कि सभी छात्र इन नैतिक मूल्यों की महत्वता को समझें तथा इसे अपने जीवन में उतारकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें। अंत में पुलिस से संपर्क करने के माध्यमों के बारे में बच्चों को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं। इसके अलावा नशामुक्ति हेल्पलाइन 9050891508, महिला हेल्पलाइन 1091, साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें 1930 और बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध के लिए वह 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। छात्राओं के मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाई गई ताकि इमरजेंसी के समय इसके उपयोग से पुलिस को सूचित करके सहायता ली जा सके। स्कूल तथा कॉलेज के अध्यापकों तथा छात्राओं द्वारा पुलिस टीम द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के लिए उन्होंने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *