Breaking News

साईं धाम में 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह एवं साईं सम्मान समारोह का आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शिरडी साई बाबा टेम्पल सोसाइटी साईं धाम फरीदाबाद के प्रांगण में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा विवाह के बंधन में बंधे 11 जोड़ों को घर-गृहस्थी के लिए हर प्रकार का घरेलू सामान जैसे बर्तन] कपड़े] बिस्तर] बैड] गैस चूल्हा] सिलाई मशीन इत्यादि दिया गया। शादियां संपन्न होने के बाद वर-वधु के सभी परिजनों के लिए भोजन व प्रसाद की व्यवस्था की गई। सभी दूल्हा दुल्हनों के परिजनों ने साईं धाम के इस आयोजन की हृदय से प्रशंसा की। सामूहिक विवाह एवं साई सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटेरियन अशॊक कन्टूर] डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी 3011 का स्वातगत अंगवस्त्र पहना कर किया गया। उन्हें साई धाम के कार्यों की प्रशंसा की नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। स्कूल के बच्चों द्वारा रंगरग सांकृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा.मोतीलाल गुप्ता ने अपने संदेश में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि दहेज प्रथा जैसी बुराईयों को रोका जा सके और परिवार को बोझ लगने वाली कन्याओं के प्रति समाज का दृष्टिकोण भी बदले। साथ ही उन्होंने कन्याओं के माता पिता को संदेश देते हुए कहा कि वे अपनी कन्याओं का विवाह 21 वर्ष की आयु से पहले ना करें ताकि वे विवाह के समय शारीरिक,शैक्षिक व मानसिक रूप से स्वस्थ अवस्था में हों। कार्यक्रम का संचलान संदीप सिंघल ने सुचारू रूप से किया। इस अवसर पर शिरजा वेलफेयर सोसायटी,रोटेरियन मनोहर पुनयानी,रोटेरियन सुनील खंडूजा,वीएलसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एण्ड न्यूट्रिशन सेक्टर16,रोटेरियन विनय भाटिया,रोटरी क्लब फरीदाबाद मिडटाउन,रोटेरियन बलराज गोयल,रोटेरियन मुनिष शर्मा, रोटेरियन रवि गुगनानी,रोटेरियन देवेन्द्र गर्ग,रोटेरियन योगेश अग्रवाल,ईशा गुप्ता लायन्स क्लब आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *