Breaking News

फरीदाबाद – लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना आम आदमी पार्टी का उद्देश्य:धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्य एवं उनकी नीतियों में आस्था जताते हुए मानव अधिकार सहायता संघ की महिला जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने अपने दर्जनों साथियों के साथ आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। फरीदाबाद-गुडग़ांव रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने पार्टी में शामिल हुई रीता सिंह, योगेेंद्र पटेल,विनोद रावत,गोपाल शर्मा,विनोद पोसवाल,योगेश शर्मा सहित दर्जनों लोगों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि आज पूरे देश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली मॉडल पेश किया है, उसने लोगों की आस्था पार्टी की नीतियों में बढ़ा दी है क्योंकि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य लोगों को पानी,बिजली,शिक्षा व चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और यही कारण है कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों का विकास और चिकित्सा क्षेत्र में वहां हुए अचूल परिवर्तन ने सभी राज्यों की सरकारों को सोचने पर विवश कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जी की कथनी और करनी में कोर्ई अंतर नहीं है,जो वायदे उन्होंने जनता से किए,उन्हें पूरा भी किया यही कारण है कि दिल्ली के बाद पंजाब और अब पंजाब के बाद हरियाणा और देश की बारी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोग इस कद्र प्रभावित हो रहे है कि वह पार्टी में शामिल होने के लिए लालियत है और निरंतर यहां का कुनबा बढ़ रहा है। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुई रीता सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को जन-जन तक पहुंचाएंगे और मुख्यमंत्री केजरीवाल के दिल्ली मॉडल के बारे में लोगों को विस्तार से बताएंगे ताकि आने वाले नगर निगम चुनावों में फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी की छोटी सरकार बने और उसके बाद हरियाणा में आप फतह हासिल करे। इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता राकेश भड़ाना, परमजीत कौर,दीपक नागर, हैप्पी सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *