Ibn24×7news
श्यामदेउरवा महराजगंज
जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली नहर में सोमवार को चौकीदार का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुयी है। बताते चले कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी इंद्रासन यादव 58 वर्ष रविवार की शाम को भैंस नहलाने के लिए नहर पर गया था। बताया जा रहा है कि नहर में पैर फिसलने के कारण वह नहर में गिर गया। शाम को जब चौकीदार घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की परंतु कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सुबह 9 बजे चौकीदार इंद्रासन यादव का शव धरमौली बड़ी नहर में देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी परतावल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …