Breaking News

वाल्मी, मे लोक निर्माण विभाग के 43 सहायक अभियंताओं का 90 दिवसीय प्रशिक्षण समापन समारोह सम्पन्न

Ibn news Team Report

वाल्मी, मे लोक निर्माण विभाग के 43 सहायक अभियंताओं का 90 दिवसीय प्रशिक्षण समापन समारोह सम्पन्न वाल्मी लखनऊ में 90 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं के प्रशिक्षण समापन समारोह कल देर रात संपन्न हो गया। इस अवसर पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष पीडब्ल्यूडी श्री मनोज कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग श्री ए के सिंह, विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन, प्रमुख अभियंता गण पीडब्ल्यूडी श्री राकेश सक्सेना, श्री ए के श्रीवास्तव, प्रमुख अभियंता गण सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग ई० एन सी उपाध्याय, ई० डी के अग्रवाल सहित लो नि वि एवं सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता गणों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक ई० कृष्ण कुमार ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से अवगत कराया एवं आभार व्यक्त किया।वाल्मी परिवार आप सभी महानुभावों की उपस्थिति से गौरवान्वित महसूस करता है और सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है।

समापन समरोह मे प्रशिक्षित अभियंताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संसथान के प्रशिक्षण गुणवत्ता की सराहना की ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *