Breaking News

फरीदाबाद – क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के दिए गए। दिशा-निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर योगेन्द्र की टीम ने एक वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित है। आरोपी मूल रूप से पलवल जिले के असावटी गांव का रहने वाला है। हाल में फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक के पास लोहार झुग्गियों में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित बाटा चौक से काबू किया है। स्कूटी का पता करने पर पता चला कि स्कूटी का चोरी का मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज है। आरोपी को थाना कोतवाली के चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोहार का काम करता है। आरोपी ने यह स्कूटी कोतवाली पार्क से चोरी की थी।पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *