Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 14 at 8.17.29 PM

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया प्रेम आंखों के अस्पताल का किया उद्घाटन

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में राष्ट्रीय नेत्रहीन संगठन हरियाणा राज्य शाखा फरीदाबाद के तत्वाधान में केवल ‘प्रेम आंखों’ के अस्पताल का शनिवार को हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्यातिथि के रूप में किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सीमा त्रिखा ने शिरकत की। डॉ.ऋषभ राज पटवा ट्रस्टी केवल प्रेम फाउंडेशन जोधपुर की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने दृष्टिबाधित छात्राओं को दी जाने वाली खाना बनाने,रसोई का रखरखाव करने सहित अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण भी किया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नेत्र बाधित बच्चों को शिक्षा,प्रशिक्षण,स्वरोजगार,पुन स्थापना,खेलकूद क्रिकेट,आदि में पारंगत किया जा रहा है। उन्होंने अपने वक्तव्य से संस्था के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे आंखों के अस्पताल का उद्घाटन करने का अवसर मिला जहां से आम जनता का करीब-करीब निःशुल्क इलाज किया जाना है। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष अजीत सिंह पटवा व उनकी टीम को इस तरह के उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की और अपने स्वैच्छिक कोष से रुपए 11 लाख के अनुदान की घोषणा भी की। महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय नेत्रहीन संगठन फरीदाबाद में 1100000 रुपए की धनराशि देने की घोषणा की भी की। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि यह संस्थान पिछले 43 वर्षों से दृष्टिबाधित लोगों की बेहतर सेवाएं करके एक मिसाल कायम कर रहा है। राज्यपाल ने क्षेत्र के साथ मिलकर केवल प्रेम फाउंडेशन के संयोजक ट्रस्टी सोनम-पूनम-जिनी एवं मार्ग दर्शिका प्रेमलता पटवा को अस्पताल निर्माण सहयोग के लिए आभार पत्र प्रदान किया। इसके बाद नेब के नियमित अर्थ सहयोगी टोकाई इंपीरियल रबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट, एनएचपीसी इंडिया,वोयथ पेपर फैब्रिक इंडिया लिमिटेड, इम्पीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड,जैन तेरापंथ महिला मंडल,मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल,रोटरी क्लब मिडटाउन, महर्षि दयानंद एजुकेशन सोसायटी,वमानी ओवरसीज एवं चमन लाल,उषा चितकारा आदि को प्रशस्ती व आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा गुप्ता एवं फाउंडेशन की संयोजिका मधु पटवा ने क्षेत्र विधायक सीमा त्रिखा को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। संस्था के उपाध्यक्ष विजेंद्र मखीजा एवं एस एन त्यागी,जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव,उपायुक्त संजय जून को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इससे पूर्व छात्राओं ने स्वागत गान में महामहिम ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। संस्था के महासचिव हेम सिंह यादव ने संस्था की गतिविधियों दी। विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल को शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *