Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 08 at 6.25.19 PM

विश्व रैडक्रॉस दिवस-पोस्टर और पेटिंग से रैडक्रॉस के कार्यों से अवगत कराया

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:रैडक्रॉस के भारत में 102 वर्ष पूर्ण होने पर तथा अंतरराष्ट्रीय रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी नं-3 में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रॉस,गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने पोस्टर और पेंटिंग के माध्यम से रेडक्रॉस द्वारा मानवतावादी गतिविधियों के फलस्वरूप प्राप्त किए गए चार नोबेल पुरस्कार एवं अन्य कार्यकलापों और उपलब्धियों से सभी छात्राओं और अध्यापकों को अवगत करवाया।

विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि वैश्वीकरण के युग में तेल और परमाणु हथियारों पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए युद्ध की बढ़ती आशंका और समय-समय पर भूकंप,तूफान और इसी प्रकार की अन्य अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदाओं के समय आने वाली कठिन परिस्थितियों से सामना करने में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस जैसी संस्था का महत्व और अधिक बढ़ गया है। मनचंदा ने बताया कि रेड क्रॉस का चिन्‍ह सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस है। इस चिन्‍ह का गलत उपयोग करने पर कानून के अंतर्गत कार्यवाही की जाती है। रेडक्रॉस के कर्मचारी, स्वयंसेवक एवं रेडक्रॉस के बैनर के अंतर्गत मानव कल्याण में जुटे व्यक्ति ही रेड क्रॉस के एंबलम का उपयोग कर सकते हैं।

9 फरवरी 1863 को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में पांच लोगों द्वारा इसकी नींव रखी गई थी। आज दो सौ दस से भी अधिक विभिन्न देशों में रेडक्रॉस संस्थाएं स्थापित हैं जो मानव जीवन के स्वास्थ्य तथा अन्य कई मुख्य उद्देश्यों हेतु कार्यरत हैं। अपने कार्यों के लिए इस संस्था को चार बार वर्ष 1917,1944 और 1963 एवम एक बार व्यक्तिगत नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष 1984 में पहली बार इस दिन को आधिकारिक तौर पर मनाया गया था। रैडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी पवित्र आत्मा थे जिन्होंने अपना जीवन लोगों की सहायता करने में लगा दिया उन्होंने अपने बारे में नहीं सोचा कि उनके मानव जीवन का असली उद्देश्य क्या है। उनकी उत्तम सोच के अनुसार केवल पीड़ितों की मदद करना ही उनका उद्देश्य था। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा,जेआरसी इंचार्ज प्राध्यापिका मनीषा,प्राध्यापिका मोनिका,प्राध्यापिका शीतू, शिवम,दीपक मदान एवं पूनम सहित सभी अध्यापकों ने पोस्टर और पेटिंग बनाने वाले सभी स्टूडेंट्स का अभिनंदन करते हुए सम्मानित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *