Breaking News

समस्तीपुर (बिहार): झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले CO को चादर, पाग, माला, अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने से ताजपुर हुआ कलंकित- सुरेंद्र

झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले CO को चादर, पाग, माला, अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने से ताजपुर हुआ कलंकित- सुरेंद्र
ताजपुर थाना गोलीकांड में 343/17 झूठा मुकदमा दर्ज कर 20 निर्दोष एवं दर्जनों अज्ञात का नाम डालने, आधे दर्जन निर्दोष लोगों को तत्काल जेल भेजवाने वाले सी ओ श्री रामेश्वर राम को स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य द्वारा चादर, पाग, माला, अंगवस्त्र देकर विदाई समारोह करने से ताजपुर की गौरवमयी धरती कलंकित हुई है।
मुकदमा वापस लेकर न्याय की आश में बैठे परिवार ठगा महसुस किए हैं। ये बाते पेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले नेता सह इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा।उन्होंने कहा कि ताजपुर थाना गोलीकांड में सी ओ के आवेदन पर ही उक्त कांड दर्ज किया गया था।इसमें आदर्श कुमार, सुबोध कुमार, महेश कुमार, संजीव कुमार आदि जेल भेजे गये थे। मुकदमा वापस लेने या निर्दोष का नाम हटाने को लेकर बार-बार आग्रह को भी नहीं माना गया। ताजपुरवासी इस अधिकारी के खिलाफ लड़ रहे थे।ऐसे अधिकारी का विरोध होना चाहिए ताकि फिर कोई अन्य अधिकारी भविष्य में निर्दोष को जेल भेजवाने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर होते।
भूमिहीन के लिए भूमि, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, तमाम सरकारी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्ति की मांग पर 16 जुलाई से सी ओ के समक्ष आहूत आमरण अनशन तत्काल स्थगित करने की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज एडीजी ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *