Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री और परिवहन मंत्री ने 50 लाख के मामले को सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

 

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:स्टील मोगर्स सेक्टर-25 में पिछले दिनों 50 लाख के घपले के मामले को सुलझाने वाले सेक्टर-58 के इंस्पेक्टर भारतेंदु और एएसआई मकसूद खान को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उद्योगपति योगेश गुप्ता मौजूद रहे। योगेश गुप्ता ने दोनों मंत्रियों का उनकी कंपनी पहुंचने पर स्वागत किया और मंत्रियो द्वारा व पुलिस प्रशाशन द्वारा की गई मदद के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिलाया कि केंद्र व हरियाणा की सरकार आम आदमी के साथ साथ सभी व्यापारी और उद्योगपतियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रखती है।

IMG 20220417 WA0001

उन्होंने कहा कि आज उद्योग नगरी में करोड़ों के विकास कार्य चले हुए है।आने वाले समय में फरीदाबाद उद्योग जगत को नए पंख लगेंगे और फरीदाबाद उद्योग नगरी फिर से तरक्की की राह पर चलकर दुनिया मे अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस मौके पर लोहा मंडी के द्वारा बिल्लू कालरा, शिवालिक प्रिंट्स के मालिक नरेंद्र अग्रवाल,संदीप सिंघल,प्रदीप सिंघल अजय जुनेजा,सुनील गुलाटी,मनोज टाटिया,अजय गुप्ता,एसके बत्रा,सुनील गर्ग,देवेंद्र गर्ग,संजीव अग्रवाल,मुकुंद गुप्ता सहित समस्त उद्योगपति मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *