Breaking News

मुख्यमंत्री योगी जी का लाइव प्रोग्राम दिखाकर बच्चों को स्कूल आने के लिये किया गया प्रेरित

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
महराजगंज के घुघली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में बच्चों को स्कूल चलो अभियान का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया।

IMG 20220404 WA0026

गौरतलब हो कि महराजगंज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहा श्रावस्ती से ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज किया तो वहीं घुघली ब्लाक के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे खण्ड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र के निर्देशानुसार उक्त आयोजन का लाइव प्रसारण प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक देखा। घुघली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम पाण्डेय आयोजन में मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय में मुख्यमंत्री के द्वारा श्रावस्ती में स्कुल चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए बच्चों और उपस्थित जनसमुदाय के साथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। आयोजन में सरकारी कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, अभिभावक तथा अन्य गणमान्यजन और शिक्षक भी शामिल हुए। लाइव टेलीकास्ट सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया गया। इस बाबत समाजसेवी सीताराम पाण्डेय ने कहा कि बच्चे स्कूलों में आएं पढ़े और आगे बढ़ें। ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अपनी छात्र राजनीति के जीवन को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी को भविष्य की जानकारी नहीं है, लेकिन वर्तमान में अच्छी मेहनत करके ये बच्चे ही देश का भविष्य बनाएंगे। शिक्षक भी नियमित स्कूल आएं और छात्रों को पढ़ाई कराएं।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक यश वीर कृष्ण त्रिपाठी, शिक्षक डाॅ धनञ्जय मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र ,रामजपित यादव तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *