Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 18 at 6.04.50 PM

प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने 2 सेटों में खरीदा नामांकन पत्र

 

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर अयोध्या सीट से लड़ेंगे एमएलसी का चुनाव

अंबेडकरनगर – प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने मंगलवार को अयोध्या अंबेडकर नगर विधान परिषद क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2 सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला द्वारा उन्हें अंबेडकर नगर अयोध्या से एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके लिए वह भारी तादाद में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ 19 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के शिवतर निवासी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अब एमएलसी का चुनाव लड़ने की तैयारी में अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। इस मौके पर अधिवक्ता राजेश तिवारी, संगठन के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे, जिला सचिव बद्री प्रसाद शर्मा, सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संगठन के जिला अध्यक्ष शुभेंद्र सिंह बाबुल, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सोनी सहित संगठन से जुड़े लोगों द्वारा एमएलसी के चुनाव में संगठन द्वारा अपने प्रत्याशी उतारे जाने पर खुशी जताई गई है। और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया गया है। जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने बताया कि अयोध्या और अंबेडकर नगर जनपद के क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के सहयोग से दमदारी के साथ एमएलसी का चुनाव लड़ा जाएगा। और जीत हासिल की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *