Breaking News

पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
आज दिनांक 17.03.2022 को प्रभारी  निरीक्षक निचलौल मय हमराहियान के तलाश वाँछित अभियुक्त क्षेत्र में मामूर थे कि मुखविर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 0068/2022 धारा 363/366/376/504/506120-B भा0द0वि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू साहनी को कटरा तिराहे  से पकड़ लिया गया।

IMG 20220317 WA0021पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राजू साहनी पुत्र जनार्दन साहनी निवासी मिठौरा थाना सिन्दुरिया जिला महराजगंज उम्र करीब 19 वर्ष बताया’ । अभियुक्त को सम्बंधित अपराध से अवगत कराकर गिरफ्तार कर चालान किया गया । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक  सुनील कुमार राय थाना निचलौल जनपद महराजगंज,का0 शैलेन्द्र मौर्या थाना निचलौल जनपद महराजगंज व का0 नन्दलाल यादव प्रथम थाना निचलौल जनपद महराजगंज मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *