Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 28 at 7.50.35 PM

भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी ने अकबरपुर में रोडसो कर की जनसभा

 

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अम्बेडकर नगर ÷भारतीय जनता पार्टी दिल्ली पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रसिद्ध गायक सांसद मनोज तिवारी ने अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के अकबरपुर नगर में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के समर्थन में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी को मत देने की अपील किया।सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी धर्म राज को विधान सभा पहुंचाए आप के विधान सभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास होगा।भाजपा विकास और जनता के स्वास्थ्य,शिक्षा और रोजगार की गारंटी देती है।
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को हेली कॉप्टर द्वारा अकबरपुर नगर के संघतिया पहुंचकर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के समर्थन में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,चेयर मैन सरिता गुप्ता,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,राजेश सिंह बबलू के साथ खुले वाहन में सवार होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गाड़ियों की काफिले के साथ शहजादपुर में पुलिस की लापरवाही और बदइंतजामी से लगे भयंकर जाम की वजह से बीच रास्ते से ही समय की कमी के कारण वापस अपने अगले कार्यक्रम खलीलाबाद के लिए रवाना हो गए।सांसद मनोज तिवारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम रोड शो में चल रहा था।सड़क की किनारे घरों से काफिले पर महिलाओं और पुरुषों द्वारा पूरे रोड शो में पुष्प वर्षा के साथ साथ योगी मोदी के नारे कार्यकर्ता लगा रहे थे।रोड शो में सड़कों पर उमड़ी भीड़ कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रही थी।

सांसद मनोज तिवारी रोड शो के दौरान लोगों से हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद को विजई बनाने की अपील जनता से करते हुए आगे बढ़ रहे थे।थोड़े ही समय सही लेकिन मनोज तिवारी का रोड शो कार्यकर्ताओं में उत्साह और रक्त संचार भर गया।सांसद मनोज तिवारी के रोड शो में प्रमुख रूप से विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,जिला मंत्री विनय पांडेय,राजेश सिंह बबलू,बजरंगी पाठक,मनीष मिश्र, गौरव श्रीवास्तव भरत शुक्ल,अशोक चौधरी,ज्ञान कुमार मोदनवाल,सुधांशु त्रिपाठी, हिमांशु गुप्ता,नवनीत मद्धेशिया,सुनील दुबे,अभिषेक सिंह यादव,अरविन्द सिंह डिंपू,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतुल मिश्र,सत्यम ओझा,सत्यम त्रिपाठी,रमेश मौर्य,कमलेश मौर्य, गगन मिश्र आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *