Ibn न्यूज़ टीम
ठूठीबारी महराजगंज
आज दिनांक 29.01.2022 को प्रभारी निरीक्षक परसामलिक मय हमराहियान क्षेत्र भ्रमण के सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया मुंशी, महदेइया टोला पचडिहवा , जिगिना में कुछ व्यक्तियो द्वारा लुक छिप कर राष्ट्र नेपाल से खाद्यान्न की तस्करी की जा रही है, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान ग्राम सिरसिया मुंशी, महदेइया टोला पचडिहवा, जिगिना पहुचकर अगद प्रसाद पुत्र मुराली प्रसाद नि0 सिरसिया मशर्की थाना परसालिक, जनपद महराजगंज उम्र करीब 45 वर्ष, रामसमुझ यादव पुत्र स्व0 राजदेव नि0 महदेइया टोला पचडिहवा थाना परसालिक, जनपद महराजगंज उम्र करीब 61 वर्ष व संजय यादव पुत्र सत्यनरायन यादव नि0 जिगिना थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 36 वर्ष थाना परसामलिक जनपद महराजगंज के सम्भावित ठिकानो पर छापेमारी की गयी परन्तु किसी आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी नहीं हो सकी।
इस दौरान उपरोक्त लोग ग्राम के कुछ लोगो पर झूठी सूचना देने की बात कहते हुये आमादा फौजदारी हो गये। जिन्हे समझाकर शान्त करने का प्रयास किया गया। परन्तु शान्त नही हुये, बल्कि उत्तेजित होते गये। शान्ति भंग की प्रबल सम्भावना पर उपरोक्त लोगो को अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज थाना परसामलिक जनपद महराजगंज ,उ0नि0 शैलेन्द्र यादव थाना परसामलिक जनपद महराजगंज, का0 पवन कुमार थाना परसामलिक जनपद महराजगंज, का0 किशन सिंह थाना परसामलिक जनपद महराजगंज, का0 राहुल कुमार गौड़ थाना परसामलिक जनपद महराजगंज, म0का0 पूनम सिंह थाना परसामलिक जनपद महराजगंज व म0का0 पुष्पांजली सिंह थाना परसामलिक जनपद महराजगंज इत्यादि शामिल रहे।