Breaking News

पहल संस्था द्वारा दूसरी बार आयोजित हुआ कम्बल वितरण का कार्यक्रम

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद के क्षेत्रो में आज 15जनवरी 2022 को पहल संस्था के द्वारा दूसरी बार जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया जिसमें बिजापार कलंदर टोला, बिजापार ढोंढा टोला व नारी टोला के कुल 130 व्यक्तियों को कम्बल वितरीत किया गया।

IMG 20220115 WA0037इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवी धीरज तिवारी व पहल संस्था अध्यक्ष पंडित अवधेश चौबे ने कहा कि जाड़े में कोई जरूरतमंद ठंडक के प्रकोप से पीड़ित हो यह समाज के लिए बड़े शर्म की बात है इसलिए हर समाजसेवी संस्थाओं को यह पुनीत कार्य जरूर करना चाहिए।

IMG 20220115 WA0033बहुमुखी प्रतिभा के धनी, प्रसिद्ध समाजसेवी ,बी एस एस डायरेक्टर व पहल संस्था के सचिव डॉ पंकज तिवारी ने कहा कि तुलसीदास जी ने स्वयं अपने रामचरितमानस में इस बात की ओर इंगित किया था ।’परहित सरिस धर्म नहिं भाई पर पीड़ा सम नहिं अधमाई’ दूसरों का उपकार करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता और दूसरों को सताने से बड़ा कोई पाप नहीं होता ।

IMG 20220115 WA0045पहल संस्था हर वर्ष जरूरतमंदों में कंबल बांटती रही है

IMG 20220115 WA0035और बाटती रहेगी।इस अवसर पर ओ ए जोसफ, पंडित अवधेश चौबे ,विवेक चौरसिया, गोविंद सोनी, शिवजी सोनी, आलोक शर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी, रोशनी ,मनोज केसरी, सोमनाथ चौरसिया, पूनम प्रभा सोनी व प्रभात अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *