Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 28 at 10.20.26 PM

अधिकारी समय पर अपनी शिकायतों का निपटारा करें : उपायुक्त जितेंद्र यादव

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी शिकायतों का निपटारा ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें ।ताकि सरकार द्वारा जारी हिदायतों अनुसार ऑनलाइन सेवाओं का क्रियान्वयन सही किया जा सके। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने यह दिशा निर्देश जिला डीएलसीसी की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दे रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे रेगुलर ली अपने विभाग ऑनलाइन शिकायतों का निरीक्षण कर उनका समाधान निर्धारित समय पर ऑनलाइन कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बैठक में एक एक कर विभाग वार पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि सैंक्शन करके पोर्टल पर ही शिकायतों को अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत पेंडिंग ना रहे।
बैठक में जीएमडीआईसी इतबार सिंह,दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम,एमसीएफ खनन, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *