Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 17 at 7.04.45 PM

पुलिस अधीक्षक गोंडा का अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी, 02 अभियुक्तों को किया गया जिलाबदर, जनपद की सीमा से हुए बाहर

 

रिपोर्ट – अशोक सागर

पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने ऐसे ही 02 असामाजिक तत्वों को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर जिले की सीमा से बाहर किया है।

थाना खोड़ारे पुलिस ने 01. हबीबुर्रहमान उर्फ हबीब पुत्र अब्दुल करीम, 02. वकील अहमद पुत्र सादुल्ला नि0गण ग्राम सुकरौली थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही कराकर उसकी डुग डुगी पिटवाकर व मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस कार्यवाही से जिले के अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *