Breaking News
IMG 20211031 193013

बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,बस ड्राइवर बस छोड़कर भागा

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार- महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद से घुघली मुख्य मार्ग पर आज सुबह बस की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जहाँ पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया वही बस को कोठीभार थाने ले आयी।

मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले से बेलवा घाट व घुघली होते हुए गोरखपुर जाने वाली बस आज सिसवा से घुघली मार्ग पर हरपुर पकड़ी से कुछ आगे पहुँची ही थी कि मुंडेरी से साइकिल से गैस के लिये आ रहे 19 वर्षीय शिव कुमार उर्फ गोलू पुत्र हरी राजभर बस की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही शिव कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही कोठीभार थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर जहाँ पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया वही बस ड्राइवर घटना के बाद मटिअरिया में बस छोड़ फरार हो गया और पुलिस बस को कब्जे लेकर थाने ले आयी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *